37.2 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

तेज रफ्तार कार, टेंपो में हुई भीषण आधा दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊँचाहार (रायबरेली)। थाना कोतवाली ऊँचाहार के लखनऊ प्रयाग राज राज मार्ग पर सवैया तिराहा के पास लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार यूपी 32 HE 4100 ने सवैया तिराहा पर सवारी भरकर मोड़ रहे टेंपो यूपी 33 AT 2643 को टक्कर मार दी जिससे अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया टेंपो पलटते ही चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने टेंपो के नीचे दबे सवारियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊँचाहार लाया गया चोटिलों में पवन कुमार पुत्र रामलाल व सिद्धार्थ पांडेय पुत्र अखिलेश पांडेय निवासी शहजादपुर ऊंचाहार बता दें कि यह लोग सूरत शहर से। ऊंचाहार आए और ऊंचाहार से टेम्पो सवार हो कर अपने घर शहजाद पुर वापस जा रहे थे टैंपू में सवार एक युवती को भी चोट अाई है जिसकी पहचान शिवानी पुत्री शिव मोहन सिंह निवासी पचखरा ऊंचाहार के रूप में हुई और उन्हें गंभीर चोटें अाई युवती का बायां पैर सहित कमर में फैक्चर हो गया गंभीर रूप से घायल युवती कौशल विकास में पढ़ाती है जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊँचाहार से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है बाकी घायलों का इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार में चल रहा है बता दें कि टेंपो में कुल 11 लोग सवार थे घटनास्थल पर पहुंचे ऊँचाहार कोतवाली के उपनिरीक्षक सुनील कुमार दुर्घटनाग्रस्त हुई कार व टेंपो को कोतवाली ले गए ड्राइवरों की लापरवाही से आए दिन इस तरीके की घटनाएं होती रहती हैं जिसका खामियाजा सवारियों को उठाना पड़ता है।

अनुज मौर्य /मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest