16.9 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

डीह थाना परिसर में हुआ समाधान दिवस, मौके पर हुआ कुछ शिकायतों का निस्तारण

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

परशदेपुर(रायबरेली)। डीह थाना परिसर में आज समाधान दिवस सलोन एसडीएम आशीष कुमार सिंह थाना प्रभारी डीह अनिल कुमार सिंह की की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में राजस्व विभाग की भी टीम मौजूद रही। उप जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना।बताते चले कि समाधान दिवस में 20 शिकायती पत्र आये थे जो कि सब राजस्व से संबंधित थे। जिसमे से 6 शिकायत को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया।इस मौके पर सलोन उपजिलाधिकारी आशीष सिंह ने समाधान दिवस में आये हुए लोगों से कहा कि आप लोग छोटी मोटी बातों को आपस मे सुलह समझौते से समझ लिया करे जिससे अनावश्यक विवाद न होने पाए। थानाप्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि आपसी सौहार्द से किसी प्रकार का विवाद नही होता इसलिए सब लोग मिलजुल कर एक दूसरे का सहयोग किया करा करें।समाधान दिवस में सहायक चकबंदी अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे , कानूनगो अदित्य मौर्य,कानूनगो मो.हलीम चकबंदी लेखपाल रामश्री,मोतीलाल,राजस्व लेखपाल संतलाल,उमेश,आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।

शम्शी रिजवी रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest