16.9 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत, अधेड़ गंभीर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र पदमपुर मजरे सरायं क्षत्रधारी निवासी 19 वर्षीय सुखराम, व 42 वर्षीय शंकरलाल को डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में आकर युवक सुखराम की दर्दनाक मौत हो गई वहीं शंकरलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

विदित हो कि थाना क्षेत्र पदुमपुर मजरे सरायसत्रधारी निवासी शंकर लाल (42) सुखराम (19) जो कि एक निमंत्रण में हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी जा रहे थे। जैसे ही बांदा-बहराइच हाइवे पर शिवगढ़ रायबरेली सीमा से बाराबंकी सीमा मे पहुंचे। बछरावां की ओर से आ रहे डीसीएम ने उन्हे जोरदार टक्कर मार दी जिससे सुखराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शंकरलाल गंभीर रूप से घायल हो गया जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में शंकर लाल को 108 से रायबरेली जिला अस्पताल ले गए जहां शंकर लाल का इलाज चल रहा है तो वहीं सुखराम को कोतवाली पुलिस हैदरगढ़ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest