33.7 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

डीएम व एसपी सहित जनप्रतिनिधियों ने दी ईद की बधाई

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जिलाधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने डबल फाटक स्थित ईदगाह पहुंचे जहाँ पर उन्होंने शहर काजी सहित नमाजियों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह सहित सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार, उपजिलाधिकारी सदर शशांक त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट जयचन्द्र पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी गोपीनाथ सोनी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, नगर पालिका अध्यक्ष के पति आदि ने भी जनपद वासियों को ईद की हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख व समृद्धि की कामना की है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा है कि ईद-उल-फितर प्रेम, भाईचारे का त्योहार है जिसे हम सभी को मिली जुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईद आपसी भाईचारे व सौहार्द का त्योहार है जो हमें आपसी एकता व अखण्डता को मजबूत करने पर बल देता है। जनपद के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी जनपद वासियों को ईद उल फितर की हार्दिक बधाई दी है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest