38.6 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

ट्रैक्टर ने अधेड़ को कुचला, मौत

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा -बहराइच राजमार्ग पर स्थित बन्नावां गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने 52 वर्षीय अधेड़ को टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची बछरावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीट प्रभारी प्रशांत सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस की जांच में प्रकाश में आया है कि ट्रैक्टर पश्चिम गांव के रहने वाले भट्ठा व्यवसाई का है।  थाना क्षेत्र के बछरावां-लालगंज रोड पर स्थित बन्नावा गांव के पास पीर अली 52 पुत्र मुन्ने खां खाद लेने बछरावां की ओर जा रहे थे। तभी लालगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पीर अली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मृतक सडक़ पर काफी दूर तक घसीटता रहा। जिसके चलते अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक जीडी शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest