24.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

ट्रेलर ने मोटरसाइकिल सवार युवती को रौंदा, मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। महराजगंज पहरेमऊ रोड पर स्थित मुराई बाग के पास ट्रक(ट्रेलर) ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी । जिससे मोटरसाइकिल पर सवार एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गयी । मामले में कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया की मृतका के परिजनो की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है व मौके से ट्रक को हिरासत में ले लिया गया है ।

घटना कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज पहरेमऊ रोड स्थित मुराई बाग की है । मंगलवार की सुबह ओरीदास बाबा (मोन) के दर्शन कर अपने भाई अनिल के साथ वापस घर जा रही गायत्री पुत्री छोटेलाल यादव निवासी पूरे बेसन मजरे मंचितपुर को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके चलते गायत्री की वही मौत हो गयी । घटना की खबर सुन परिजनो सहित लोगो में हाहाकार मच गया । मौके पर पहुँच कोतवाली पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया । मामले में कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है एवं शव का पोस्टमार्टम कराया गया है ।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest