38.1 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

ट्रेन की चपेट में आकर एक की मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पचखरा मजरे पखरौली निवासी अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार पचखरा मजरे पखरौली निवासी शिव बहादुर (50) एक दिन पूर्व अपनी लडकी के यहां गदागंज गया हुआ था। सुबह रायबरेली-कानपुर पैसेंजर से वह जलालपुर धई स्टेशन पर सवार हुआ। उसे डलमऊ उतरना था किंतु भीमगंज के पास अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गया इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला समझा जा सकता है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest