28.5 C
Raebareli
Thursday, April 2, 2026

ट्रक की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। सरांय दिलावर नहर के पास अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल पर सवार होकर जा रहे पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना स्थल पर पुलिस घंटों बाद पहुंची जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस के प्रति नारे बाजी की।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेमौरी निवासी शिव कुमार (50) पुत्र स्वर्गीय भागीरथ व मालती देवी (45) पत्नी शिवकुमार मंगलवार को दोपहर 11 बजे साइकिल से शोभवापुर अपने खेत जा रहे थे तभी डलमऊ-रायबरेली मार्ग पर गंग नहर के पास मुराई बाग से रायबरेली की तरफ जा रहे अनियंत्रित ट्रक संख्या यूपी-36 टी-2475 के चालक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों का मजमा लगने लगा राहगीरों ने आनन-फानन गंभीर रूप से घायल पत्नी को डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक होता देख जिला अस्पताल रिफर कर दिया। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने ट्रक समेत चालक को पकड़ लिया। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर देर से पहुंची पुलिस को देख कर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त। मृतकों के परिजन से मिलने पहुंचे। डलमऊ एसडीएम जीतलाल सैनी ने सरकारी सहायता मुहैया कराने की बात कही।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest