27.1 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

टीका लगने पर नवजात की हालत बिगड़ी, परिवारीजनों का हंगामा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार में शनिवार को टीका लगते ही एक नवजात की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

जब इसकी भनक परिवारीजनों को लगी तो उन्होंने जमकर हंगामा किया। उधर, सीएमओ डॉ. डीके सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। अधीक्षक से पता लगाकर जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिली तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।

ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के ऐहारी बुजुर्ग गांव निवासी रामभूषण पांडेय की बेटी सुनीता की शादी रेवहारा गांव में हुई है। शुक्रवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर उसे सीएचसी लाया गया।

बिना किसी परेशानी के शनिवार सुबह उसने एक पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के बाद नवजात पूरी तरह स्वस्थ था। इस बीच नवजात को टीके लगाए गए। टीका लगने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इसी बात को लेकर परिवारीजनों ने हंगामा किया।

परिवारीजनों का कहना है कि प्रसव के बाद नवजात ठीक था। टीके लगने के बाद ही उसकी हालत बिगड़ी। उनका कहना है कि इससे जाहिर होता है कि टीका लगने के बाद ही किसी न किसी वजह से नवजात की तबियत खराब हुई।

सुनीता के मायके और ससुराल वालों ने मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, सीएमओ ने जांच कराने का भरोसा दिया है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest