27.4 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

जो अपनी विचारधारा के प्रति निष्ठावान नहीं व जनता के प्रति कैसे होगा : प्रियंका

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के हलोर गांव मे प्रियंका गांधी ने नुक्कड़ सभा में कहा की छह मई को मतदान हैं, सोनिया गांधी आप सब की उम्मीदवार हैं जिन्होने अपनी सास इंदिरा गांधी व रायबरेली की सेवा पूरी निष्ठा व ईमानदारी से की हैं। 15 वर्षों से आप लोग उन्हें जिताते रहे हैं आगे भी इस पारिवारिक रिश्ते को मजबूत बनाएंगे। भाजपा प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए उन्होने कहा की जो मेरी माँ के सामने चुनाव लड़ रहे वे कुछ महीने कहते थे दीदी आप मेरी बहन हो, आपका व कांग्रेस पार्टी का साथ कभी नही छोड़ेंगे। वे आज चुनाव लड़ रहे। प्रियंका गांधी ने जनता से सवाल कर कहा की जो अपनी नेता, पार्टी व अपनी विचार धारा के प्रति निष्ठावान नही हुआ वह जनता के प्रति कैसे निष्ठावान हो सकता हैं। मैने इन्हे जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाया जिससे क्षेत्र की तरक्की हो सके किन्तु जनता का विकास करने के बजाए खुद का विकास किया, राजनीति इनके लिए सौदे जैसी हैं। मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए प्रियंका ने कहा की देश में 12 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली और मोदी सरकार अपने पूंजीपति मित्रों के करोड़ों रुपए माफ करने में लगी रही। आज देश का किसान दस हजार से दो लाख रुपए तक के लिए जान दे रहा वही कर्ज माफी के बजाए भाजपा सरकार उद्योगपतियों को बढ़ावा दे रही। जीएसटी, नोटबन्दी से छोटे व्यापारियों का घर चलाना मुश्किल हो गया। वही छुट्टा जानवरो के आतंक के चलते किसानों की फसले बर्बाद हो गयी हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा की 72 हजार सलाना न्याय योजना से सही मायने में किसानों के घर आर्थिक तरक्की आएगी वही जीएसटी का सरलीकरण व महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण भी लागू किया जाएगा। प्रियंका के भाषण के दौरान मौके पर पूर्व सपा विधायक रामलाल अकेला भी पहुचे जहां उनका अभिवादन कर प्रियंका ने अकेला से मंच साझा करने को आमन्त्रित किया। इस दौरान किशोरी लाल शर्मा, बीके शुक्ला, कृपा शंकर शर्मा, रामशंकर चौधरी, साहब शरण पासी, राजकुमार दीक्षित, बीना मिश्रा, सच्चिदानंद त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, दिनेश मिश्रा, इरशाद आलम, योगिता सिंह, जैनुलआब्दीन, प्रिंसू वैश्य, विनोद यादव सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

अनुज मौर्य/अमित सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest