18.2 C
Raebareli
Thursday, March 5, 2026

जेसी सप्ताह के अन्तर्गत तत्कालिक चित्रण प्रतियोगिता का आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जेसी सप्ताह के अन्तर्गत होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में तत्कालिक चित्रण प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय रोटरी सेवा सदन किया गया, जिसमें जिले से 30 विभिन्न स्कूलों से आये हुए 320 बच्चों ने सहभागिता की। अध्याय अध्यक्ष जेसी मुकुल श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। यह प्रतियोगिता पांच वर्गों में आयोजित की गयी। प्री प्राइमरी ग्रुप में प्रथम पुरस्कार दिव्याशा सिंह रेयान इण्टरनेशनल, द्वितीय पुरस्कार अद्या जैन रायबरेली पब्लिक स्कूल एवं तृतीय पुरस्कार अथर्व शुक्ला सेंट जेम्स स्कूल को प्रदान किया गया। प्राइमरी ग्रुप में प्रथम पुरस्कार प्रियांशी शाक्य सेंट जेम्स स्कूल, द्वितीय पुरस्कार जुनैरा इकबाल रेयान इण्टरनेशनल, एवं तृतीय पुरस्कार यूबा फातिमा डिवाइन प्राविडेन्ट स्कूल को प्रदान किया गया।  सब जूनियर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार आदित्य सोमवंसी सेंट जेम्स स्कूल, द्वितीय पुरस्कार मो. अरहम इकबाल रेयान इण्टरनेशनल एवं तृतीय पुरस्कार अवनी मिश्रा डिवाइन प्राविडेन्ट स्कूल को प्रदान किया गया। जूनियर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार प्रज्ञा सिंह न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल, द्वितीय पुरस्कार सलोनी यादव विबग्योर पब्लिक स्कूल, तृतीय पुरस्कार नन्दनी मिश्रा रेयान इण्टरनेशनल को प्रदान किया गया। सीनियर गु्रप में प्रथम पुरस्कार यश सिंह रेयान इण्टरनेशनल, द्वितीय पुरस्कार रेयांशु पाण्डेय, दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, एवं तृतीय पुरस्कार श्रेया यादव, रेयान इण्टरनेशनल को प्रदान किया गया। तत्कालिक चित्रण प्रेतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में राधा रमण अग्रवाल व निर्णायक मण्डल में श्रीमती ओमिका चैहान, उज्जवल बनर्जी, अभिजीत चटर्जी उपस्थित रहे। संचालन जेसी शालिनी श्रीवास्तव द्वारा किया गया। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी जेसी गनेश गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंडलाध्यक्ष जेसी प्रभात श्रीवास्तव एवं जेसी ऋषि अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष जेसी संजय श्रीवास्तव, जेसी अनिल श्रीवास्तव, जेसी कंचन श्रीवास्तव, पूर्व विंग चेयरपर्सन जेसीरेट रीना गुप्ता, जेसी प्रियंका अग्रवाल, जेसीरेट रजनी कंसल, वीक चेयरमैन जेसी दिलीप श्रीवास्तव, सचिव जेसी रजत गुप्ता, सप्ताह प्रभारी जेसी गोविन्द खन्ना, सप्ताह संयोजक शरद चैधरी व जेसी सौरभ श्रीवास्तव, जेसी नेहा सिन्हा, जेसी अल्पना पियूष, कार्यक्रम संयोजिका जेसी पूजा मुकुल श्रीवास्तव, जेसी सूरज अग्रवाल, विंग चेयरपर्सन जेसी सुरभि अग्रवाल, जेसीरेट दीपक खन्ना, जेसीरेट अनामिका गुप्ता, जेसीरेट रोली गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest