22.4 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

जहरीला जंतु काटने से किशोरी की मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली (लालगंज)। सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित पूरेवल्दी गांव का है जानकारी के अनुसार किशोरी अर्चना(17) पुत्री राजकिशोर निवासी पूरे बल्दी बीते मंगलवार की देर शाम को अपने घर पर रसोई में खाना बनाने जा रही थी तभी चूल्हे को जलाने के लिए प्लास्टिक लेने गई और उसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया बावजूद इसके किशोरी ने रसोई में तीन चार रोटीयां सेंकी। उसके उपरांत उसकी हालत बिगड़ती देख परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए बेनी माधव गंज ले जाया गया लेकिन हालत और बिगड़ती देख उसे आनन फानन लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और वहां पर डॉक्टरों द्वारा किशोरी की हालत को नाजुक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही किशोरी ने रास्ते में दम तोड़ दिया और जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मां राजवती व छोटी बहन अनुष्का का रो रो कर बुरा हाल है।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest