38.1 C
Raebareli
Thursday, March 12, 2026

जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. उसने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में, जैनापोरा के रेब्बान इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर घेरा डाला और खोज अभियान चलाया.

प्रवक्ता बताया कि खोज अभियान के दौरान ही, आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की. सुरक्षा बलों आतंकवादियों की इस गोलीबारी के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की. जिसमें दो आतंकवादी मारे गए. उन्होंने ने बताया कि दोनों आतंकवादियों के शव मुठभेड़ स्थल पर मिले. उनकी पहचान के प्रयास जारी हैं.

प्रवक्ता ने ये भी बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार, गोला बारूद तथा अन्य सामग्री मिली है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest