27.7 C
Raebareli
Tuesday, March 17, 2026

जब सड़क हादसे में नवविवाहित सहित 5 लोगो की गई जान

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

खीरों (रायबरेली)। शनिवार का दिन थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में एक परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ा लोगों को यह उम्मीद नहीं थी की ऐसी भी कोई घटना होगी जिसे किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा लेकिन ईश्वर के हाथ में जो कुछ है उसे समझ पाना सबकी बात नहीं। शनिवार को एक परिवार जहां शादी के बाद खुशियों का इजहार करता था वही दो दिन बाद ही सारी खुशियां गम में तब्दील हो गई,और एक ही परिवार के पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी बुद्धि पासी ने अपनी बेटी की शादी 26 जून को भोजपुर में एक परिवार में कई थी, बारात हंसी खुशी से आई बारातियों का खूब स्वागत किया गया और 27 तारीख को पिता ने बेटी को हंसी-खुशी विदा कर दिया लेकिन क्या किसी भी पता था जब बेटी आएगी तो बेटी नहीं बल्कि एक लाश बनकर आएगी शनिवार को ऐसा ही कुछ हो गया जिसकी किसी को कल्पना नहीं थी शनिवार को बुद्धि पासी परिवार के अपने भाई गंगाराम पुत्र लक्ष्मण अपने बहनोई तथा अपनी छोटी बेटी और अन्य रिश्तेदारों को लेकर भोजपुर गांव बेटी की चौथी लेने गए थे बेटी माधुरी को विदा कराकर सभी लोग बोलेरो गाड़ी से वापस कमालपुर आ रहे थे तभी बिहार थाना क्षेत्र के मनिकापुर के पास अनियंत्रित बोलेरो ने सामने आ रहे जानवर को बचाने के चक्कर में पलट गई जिसमें दुल्हन बनी बेटी माधुरी पिता बुद्धि पासी चाचा गंगाराम फूफा तथा एक छोटी बहन की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई जबकि बोलेरो में बैठे अन्य लोग घायल हो गए घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया सभी शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है कमालपुर गांव में जैसे ही हादसे की खबर पहुंची पूरा क्षेत्र शोक में तब्दील हो गया।

अनुज मौर्य /धर्मन्द्र भारती रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest