25.4 C
Raebareli
Monday, April 6, 2026

जब अज्ञात लोगों ने सफाई कर्मचारी की धारदार हथियार से कर दी निर्मम हत्या

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली । जिले में आये दिन हो रही है हत्यायें कहि न कही लोगो के अंदर डर पैदा कर रहा है लोग घर से निकलने से पहले अब सोचते है कि कब कहा क्या हो जाए ,अपराधियों के हौसले इतने बुलन्द हो गए है कि उन्हें किसी कानून का कोई भी डर नही रह गया है ।

ऐसा ही एक मामला बीती रात का बताया जा रहा है जगतपुर थाना क्षेत्र के करावती ग्राम निवासी जितेंद्र पाल पुत्र देशराज पाल सलोन कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा ग्राम में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था आज उसका उसका खून से लथपथ शव गांव के बाहर सड़क किनारे मिला स्थानीय लोगो ने परिजनों के साथ उसे सी एच सी ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया वही जितेंद्र पाल के शरीर मे कई जगहों पर धारदार हथियार से हमले के निशान बने हुए थे जो ये दर्शा रहे थे कि जितेंद्र की हत्या की गई है वही घटनास्थल पर उसकी बाइक खड़ी हुई थी सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही युवक की क्यों हत्या हुई ये एक पहेली बनी हुई वही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है वही इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest