24.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

जब अचानक जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पहुँचे बालेश्वर बाबा मंदिर के दर्शन करने, करी बाबा की पूजा अर्चना

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लालगंज (रायबरेली) -लालगंज क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बाबा बालेश्वर मंदिर ऐहार में आज जिलाधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने पहुंचकर देवों के देव महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी पंडित झिलमिल जी महाराज ने मंत्रोच्चारण करते हुए पूरे विधि-विधान के साथ पूजन कार्य संपन्न कराया व मंदिर की विशेषताओं से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को रूबरू कराया। मंदिर के पुजारी झिलमिल जी महाराज ने जिले के दोनों आला अधिकारियों से मुख्य मार्ग से मंदिर तक जाने वाले रास्ते को डामरीकृत कराने की मांग की और साथ ही साथ महिलाओं के लिए सुलभ शौचालय की मांग की है। जिस पर अधिकारियों ने मामले को पूर्ण करने की बात कही।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest