बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलईखेड़ा गांव में युवक द्वारा बालिका के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का प्रयास किया गया। लड़की ने बचाव में युवक पर हमला बोल दिया। जिसे आनन-फानन सीएससी लाया गया मौके पर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां भर्ती कराया जहां से उसे रायबरेली रिफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार ज्योति पुत्री राकेश कुमार कुशवाहा 15 वर्ष घर के ऊपर छत पर सो रही थी तभी घात लगाकर लव कुश व उसके दो सहयोगी छत पर घुस गए और उसे घसीट ने का प्रयास करने लगे लड़की ने बचाव में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। जिसमें लवकुश पुत्र बाबूलाल घायल हो गया पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।














