39.6 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

चोरों ने घर से घुसकर हज़ारो की नगदी व लाखों के आभूषण किए पार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। बीती रात अज्ञात चोरों ने नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे चंदी कॉटा में व्यापारी के घर की दीवार फॉद कोठरी के बक्सों में रखे 60 हज़ार की नक़दी व करीब एक लाख की मालियत के सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया चोर एक बक्सा भी उठा ले गये जो सवेरे पीड़ित के घर से 500 मीटर की दूरी पर एक खेत में मिला पीड़ित ने सवेरे घटना की जानकारी होने पर सूचना 100डायल पुलिस को दी पुलिस मौक़े पर पहुँची और थाने में तहरीर देने की सलाह दी पीड़ित ने घटना की नामज़द तहरीर थाने में दी फिर भी पुलिस ने नहीं समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया व्यापारी रामधनी पासी का कहना है कि उसकी घर के बाहर ही परचून की दुकान है घटना के दो दिन पहले पड़ोसी गॉव का युवक रात में करीब 3 बजे धान बेचने आया था लेकिन उसने इतनी रात में उसका धान नहीं खरीदा कयोंकि उसे शॉका थी कि धान चोरी का है ।धान खरीदने से मना करने पर उसने उसे देख लेने की धमकी दी थी इसलिए उसे आशंका है कि यह चोरी उसी ने की है फिलहाल पुलिस ने क्षेत्र में हुयी इतनी बड़ी चोरी की वारदात के मामले में भी केस दर्ज नहीं किया है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है पुलिस गम्भीरता से मामले की जांच कर रही है ।

अनुज मौर्य /मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest