14.4 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

चोरी की घटनाओ में फरार चल रहे इनामिया 2 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। पुलिस टीम द्वारा कई चोरी की घटनाओं में वाँछित रुपये 10 – 10 हजार के 02 इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार किये गये है। जिनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया है।पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाये गए अभियान के तहत आज 28 सितंबर 2019 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अतुल कुमार सिंह व पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर 10 – 10 हजार के इनामिया अभियुक्त राजू चमार पुत्र सुंदर निवासी महानंदपुर व बाबूलाल पुत्र रामभरोसे निवासी महानंदपुर को गिरफ्तार किया गया है।उनके कब्जे से 4 जोड़ी पायल सफेद धातु नई व पुरानी तथा 7 जोड़ी बिछिया सफेद धातु नई व पुरानी बरामद हुई है।

अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग अपने गिरोह के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर कई चोरियों को अंजाम दिया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर रायबरेली मयफोर्स शामिल रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest