29.5 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

चारपाई से पैर जमीन पर रखते ही अधेड़ पहुँच गया सीधे यमराज के पास

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। -चारपाई से पैर जमीन पर रखते ही नीचे बैठे सर्प ने अधेड़ को डस लिया।जिससे उसकी कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा रूनीपुर निवासी रामकृपाल पुत्र नत्थू (52) सुबह सो कर चारपाई से जैसे ही जमीन पर पैर रखा।तभी चारपाई के नीचे बैठे सांप ने उसे डस लिया।और वह परिजनों को आवाज देते हुये बेहोश हो गया।जब तक परिजन समझ पाते वृद्ध को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन ले गए।वहाँ मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां रास्ते मे ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया। तहसीलदार रामकुमार शुक्ला ने बताया कि रूनीपुर गांव में एक सर्पदंश की घटना की सूचना मिलने पर कानून गो भुवनेंद्र को मौके पर भेजा गया है। मौत की पुष्टि हुई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।रिपोर्ट आने पर अनुदान की राशि प्रदान की जाएगी।

प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest