35.4 C
Raebareli
Sunday, March 15, 2026

घर मे तैरता रहा करंट, सुलगती रही शरीर, बिजली विभाग ने नही बन्द की सप्लाई

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे कॉलोनी के एक घर में करंट उतर गया।घर मे उतरे करंट में छू जाने से गृह स्वामी राकेश यादव की मौत हो गयी,वहीं उनको बचाने गई उनकी पत्नी रेनू यादव की भी चिपक कर मौत हो गयी।दोनों को मरता देख उनको बचाने गई मां को भी करंट लग गया। करंट से वह गंभीर रूप से झुलस हो गयी।गंभीर हालत में तीनों को अस्पताल में एडमिट कराया गया।हद तो तब हो गयी जब घटना के घंटो बीत जाने के बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुंची। पड़ोसी ने अपनी कार से सभी को अस्पताल पहुंचाया।

जहां डाक्टरों ने पति पत्नी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी माॅ का इलाज चल रहा है।घटना के कारण मोहल्लेवासियों में गहरा रोष है। मौत का असली गुनाहगार रेलवे बिजली विभाग है,क्योंकि बार बार फोन करने के बाद भी बिजली सप्लाई नहीं काटी गई और दोनों का मृत शरीर सुलगता रहा। रेलवे बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है।घर में बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।पूरे मोहल्ले में शोक लहर दौड़ गयी।वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest