30 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से उड़े दुकान के परखच्चे, खुन्नस में आग लगाने का आरोप

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)।खुन्नस में लगाई गई आग के बाद सिलेंडर ब्लास्ट होने पर दुकान के परख्च्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने डेढ़ घण्टे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान स्वामी के मुताबिक घटना स्थल पर पेट्रोल की गन्ध आ रही थी। जिसके बाद पीड़ित महिला ने रोडवेज संविदा कर्मी चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। सलोन कोतवाली अंतर्गत कस्बा सलोन के रोडवेज बस स्टेंड के समीप शांति देवी पत्नी स्वर्गीय गंगा द्विवेदी निवासी ग्राम बराडीह कई वर्षों से चाय पकौड़ी की दुकान लगाकर अपने परिवार का गुजर बसर करती है। बुधवार को रात लगभग 11 बजे दुकान के अंदर आग लग गई। आग ने विकराल रूप लेना शुरू किया तो दुकान के अंदर रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट होकर फट गया। जिसके बाद पड़ोसी किशुन चौरसिया की पान की दुकान में आग लग गई।दोनों दुकानें धू-धू कर जलने लगी।पीड़ित दुकान स्वामिनी के पुत्र राहुल द्विवेदी ने बताया कि रोडवेज संविदा कर्मी मो. यासिर निवासी कस्बा सलोन ने खुन्नस में आग लगाई है। तीन दिन बस स्टाप परिसर के अंदर खड़ी रोडवेज बस से किसी ने बैट्री चोरी कर ली थी, लेकिन आरोपी बुधवार को कह रहा था कि मेरी बैट्री नही मिली। आज बस स्टॉप जलेगा। उसी ने दुकान में आग लगाई है। युवक की माँ शांति देवी ने आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर कोतवाली में दी है।कोतवाली प्रभारी रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित के द्वारा रोडवेज संविदा कर्मी के विरुद्ध तहरीर दी गयी है। जिसके बाद नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest