20.3 C
Raebareli
Wednesday, March 11, 2026

खेल में हार जीत नहीं, भावना प्रधान होती है: वीरेन्द्र यादव

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। आर्मी स्टेडियम क्लब रायपुर महेवा द्वारा आयोजित की गयी खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बोलते हुए जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र यादव ने कहा कि खेल में हार जीत नहीं बल्कि भावना प्रधान होती हैं खेल के कारण ही पीटी ऊषा, सुधा सिंह आदि ने धावक के रूप में देश का नाम रोशन किया। 1600मीटर की दौड़ में राहुल यादव, 400 मीटर की दौड़ में संदीप यादव, 100 मीटर की दौड़ में केश कुमार प्रथम विजेता रहे। राहुल यादव, संदीप यादव, केश कुमार को सदर विधायक की ओर से पुरस्कार में साइकिल दी गयी। द्वितीय विजेता को लोवर टी-शर्ट एवं तृतीय विजेता को स्पोर्ट किट जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र द्वारा प्रदान की गयी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान मो. युसूफ का नागरिक अभिनन्दन किया गया। मो. युसूफ पिछले 12 वर्षो से नवयुवकों को सेना में सेवा के लिए प्रेरित करे हैं। साथ ही उन्हें सेना की तैयारी हेतु टिप्स भी देते हैं। मो. युसूफ ने आर्मी स्टेडियम क्लब की स्थापना की थी। अब तक लगभग ढ़ाई सौ नवजान सेना में सेवारत हैं, जो आर्मी स्टेडियम क्लब रायपुर महेरी की उपज है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest