महराजगंज रायबरेली
क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए उप जिलाधिकारी सबिता यादव ने क्षेत्राधिकारी महराजगंज व सर्किल क्षेत्र से तीनों थाना महराजगंज, बछरावां एवं शिवगढ़ के प्रभारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए और लॉ एंड आर्डर बनाये रखने की लिए शख्त हिदायत दी, बताते चले कि पूर्व में अवैध खनन व अन्य मामलो को लेकर महराजगंज कोतवाल रेखा सिंह द्वारा बरती जा रही लापरवाही व संदिग्ध कार्यशैली के चलते उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद उन्हें निलंबित किया जाना ऐसे कृत्यों को पुनरावृति ना हो इसी के सम्बन्ध में वार्ता की गयी इस मौके पर तीनो थाना प्रभारी मौजूद रहे।
एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट














