रायबरेली। विकास क्षेत्र रोहनिया में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत ‘कौन बनेगा नन्हा कलाम’ प्रतियोगिता संपंन हुई। जिसमें ब्लॉक के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय व कस्तूरबा बालिका विद्यालय के 5-5 छात्र-छात्राओं सहित कुल सौ बच्चों को प्रतिभाग कराया गया। प्रतियोगिता दो चरण में कराई गई। पहले चरण में टॉप 25 बच्चों का चयन किया गया एवं द्बितीय अंतिम चरण में पांच बच्चों को जिले में होने वाली परीक्षा में प्रतिभाग करने हेतु चयन किया गया। इन पांच बच्चों के खाते में 3०००-3००० रुपए विभाग द्बारा मॉडल बनाने हेतु प्रेषित किया जाएगा। इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी विनोद तिवारी, डायट मेंटर संतोष यादव, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश यादव, शिक्षक संघ अध्यक्ष पवन शुक्ला, कार्यालय स्टाफ भूपेंद्र गुप्ता, विजय सिह, उमेश कुमार, आदित्य कुमार वर्मा, विकास शुक्ला, रघुराज प्रसाद, सिद्धार्थ पांडेय, नवरंग लाल, नीतू कुशवाहा, उषा मिश्रा, रोहिणी शुक्ला सहित अभिवावक उपस्थित रहे।














