30.2 C
Raebareli
Wednesday, March 11, 2026

कोटेदार की मौत से शोक की लहर

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

सतांव (रायबरेली)। लालगंज-रायबरेली मार्ग पर बदई का पुरवा के निकट गोविन्दपुर कठोइया के कोटेदार शशिकान्त सिंह घटना के समय अपनी बाइक से अटौरा से अपने घर लौट रहे थे। बताते हैं कि अचानक उनकी बाइक असन्तुलित होकर सडक़ किनारे पलट गयी जिससे शशिकान्त बुरी तरह जख्मी हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज हेतु जतुवा सीएचसी पहुंचाया, लेकिन हालत गम्भीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने शशिकान्त को मृत घोषित कर दिया।
घटना गुरूबक्शगंज थाने की अटौरा चौकी क्षेत्र में घटी। गोविन्दपुर कठोइया पंचायत के राशन विक्रेता शशिकान्त सिंह (50) पुत्र राम मनोहर सिंह शनिवार की सुबह किसी व्यक्तिगत काम से रायबरेली गये थे। वहीं से वापस आते समय रायबरेली-लालगंज मार्ग पर स्थित बदई का पुरवा गांव के पास अकाल मृत्यु ने घेर लिया। शशिकान्त की मौत की खबर जिसने भी सुना, गमगीन हो गया। सरल स्वभाव वाले मृदुभाषी शशिकान्त सबके चहेते थे। यही कारण है कि उनकी मौत पर हर शख्स गमजदा है। फिलवख्त पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest