26.4 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

कान्हा पशु आश्रय का उपजिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। कस्बे के चंदापुर रोड पर स्थित कान्हा पशु आश्रय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी विनीत कुमार सिंह ने कान्हा पशु आश्रय का बारीकी से निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान गोवंश के खानपान की व्यवस्था पानी की व्यवस्था तथा भीषण ठंड के चलते ठंड से बचाव हेतु व्यवस्थाओं की विधिवत जानकारी तथा उपस्थित कर्मचारियों को उपजिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि भीषण ठंड के चलते अलावा ठंड से बचाव हेतु अनेक उपाय किए जाएं जिससे कि गोवंशो को ठंड न लगे बताते चलें कि सोमवार को 11:00 बजे महराजगंज कस्बे के चंदापुर रोड पर स्थित कान्हा पशु आश्रय का औचक निरीक्षण उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने किया निरीक्षण के दौरान कान्हा पशु आश्रय में रखे भूसा पुआल व बरसीन की बारीकी से जांच की तथा जानवरों को चारा खिलाने व काटने हेतु चारा मशीन भी पाई गई तो वही जानवरों को ठंड से निजात दिलाने हेतु कई जगहों पर अलाव जलते पाए गए तथा ठंड से बचाव हेतु त्रिपाल की व्यवस्था कान्हा पशु आश्रय में की गई है तथा जानवरों को पानी हेतु समरसेबल की भी व्यवस्था की गई बताते चलें कि शासन द्वारा एक जानवर पर मात्र तीस रुपये ही मिलता है जिसमें एक जानवर को तीस रुपये में ही भोजन वह अनेक प्रकार की जरूरतें पूरी करनी होती है तो वही कान्हा पशु आश्रय में कुल 196 जानवर पाए गए जिसमें एक की तबीयत अस्वस्थ थी जिसको देखकर उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी विनीत कुमार सिंह ने कान्हा पशु आश्रय प्रभारी भारत लाल से डॉक्टर को बुला कर दिखाने की बात कही जिस पर प्रभारी भारत लाल ने बताया कि पशु चिकित्सालय के डॉ अजय कनोजिया प्रतिदिन गौशाला आते हैं और जानवरों का उपचार व जांच कर चले जाते हैं जरूरतमंद जानवरों को निशुल्क दवाएं भी पशु चिकित्सालय द्वारा दी जाती। इस मौके पर नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र जमुना प्रसाद अनिल कुमार सोमनाथ देवराज विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest