15.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

कांग्रेस का 51वां जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के 51वीं ग्राम पंचायत असर्फाबाद के वसालत नगर मे कांग्रेस जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान गंगाराम व ग्राम सभा अध्यक्ष भोला सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनवार खान व कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष अजीत सिंह ने पहुंच कर जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से संवाद स्थापित किया। क्षेत्र के वसालत नगर में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री व सदर विधान सभा प्रभारी अनवार खान ने प्रदेश व देश की भाजपा सरकार पर रायबरेली के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया और कहा कि देश का चौकीदार चोर है देश की रखवाली करने वाले चौकीदार ने बैंक द्वारा हमारा और आपका पैसा विजय माल्या, और नीरव मोदी जैसे लोगों को लेकर विदेश भागने दिया। देश के चौकीदार,से देश की चौकीदारी नहीं हो पा रही हैं। उस पर देश व प्रदेश के चौकीदार ने किसानों को भी चौकीदार बना दिया है अपने खेतों का। नौबत यह है कि अगर किसान भाई अपने खेतों की चौकीदारी नहीं करते हैं तो बीबी बच्चों को भूखे मरने की नौबत आ गई है। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि हमारी सांसद देश की पहली ऐसी सांसद हैं जिनकी विकास निधि उनके कार्यकर्ता ग्रामसभा अध्यक्ष के माध्यम से तय किए गए कार्यों पर खर्च की जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले चुनाव के समय आपको बरगलाकर वोट तो ले लेते हैं लेकिन फिर पांच साल आपको देखने भी नहीं आते। लेकिन हमारी सांसद का प्रतिनिधि उनका कार्यकर्ता ग्रामसभा अध्यक्ष आपके ही बीच का है। आप के गांव में जब जब भी कोई मुसीबत चाहे वह आग लगने की घटना हो या फिर अन्य घटनाओं की जानकारी आपके ही ही बीच के ग्राम सभा अध्यक्ष के माध्यम से सांसद जी को जानकारी मिलती है। सांसद श्रीमती सोनिया गांधी जी द्वारा भेजी गई सहायता हम लोगों द्वारा तुरंत पहुंचाने का कार्य किया जाता है और आगे भी करते रहेंगे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गंगाराम, कांग्रेस ब्लाक कार्यकारिणी के सदस्य तौफीक खां, चांदिका सिंह, न्याय पंचायत अध्यक्ष व ग्राम सभा अध्यक्ष तथा कुबेर सिंह, मल्हू, राम-लखन व काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

रिपोर्ट : टीपी यादव

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest