36.4 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

कहा पकड़ी गई लाखों की शराब

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली । कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस टीम ने बीती रात दो ट्रकों से लाखों रुपये की कीमत की अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक बीती रात स्वाट टीम व पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर हरियाणा व राजस्थान नम्बरों के दो ट्रकों से भारी मात्रा में देशी व अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया है।उक्त शराब प्लास्टिक की बोरियों में भरी गयी थी,इनमें से बोरियों के बीच मे राख व धान की भूसी भरी हुई थी।उन्हीं में बीच से इन शराब की बोतलों को ले जाया जा रहा था।
बरामद की गई शराब लगभग 1200 लीटर बताई जा रही है।जिसकी कीमतों लाखों में आंकी गयी है।

फिलहाल पकड़े गए लोगो से पूछताछ की जा रही ताकि और जानकारी मिल सके।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest