18.8 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

कच्ची दीवार गिरने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे मर्दन का पुरवा मजरे चतुरपुर में कच्ची दीवार के खम्बे के गिरने से एक छोटे बालक अनमोल(4) पुत्र शिवचरण की मृत्य हो गई।बताते चले कि नसीराबाद के पूरे मर्दन के पुरवा में लगभग 11 बजे कच्ची दीवार के खम्बे के गिर जाने से गरीब किसान के बेटे की दर्दनाक मृत्यु हो गई।दीवार गिरने की आवाज़ और चीख पुकार सुन कर लोग बचाव कार्य के लिए पहुचे लेकिन जब तक बच्चे को मलबे से निकालते तब तक अबोध अनमोल की सांसे थम चुकी थी।अचानक हुई इस छोटे बच्चे की मौत की खबर सुनकर गाँव में सन्नाटा पसर गया।परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है।परिवार वालो ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।

अनुज मौर्य मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest