22.2 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

….और जब शादी की ख़ुशी मातम में बदल गई

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

परशदेपुर (रायबरेली)। डीह थाना के चौकी क्षेत्र परशदेपुर के आटावां गांव के पास मोटरसाइकिल सवार युवकों में से मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई वही मोटरसाइकिल पर सवार दूसरा लड़का गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती कराया गया है बताते चलें कि 28 फरवरी की रात को शिवदीन के पुरवा से घाटमपुर के लिए निकली बारात में उस समय खुशियां मातम में बदल गई जब हसी खुशी जाती हुई बारात घाटमपुर पहुंचने वाली थी। उसी बरात में शामिल एक मोटर साइकल जिसका नंबर up-33 X 1159 को पीछे से किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक उछल कर सामने रोड किनारे पेड़ से टकरा गई जिससे बाइक चालक श्याम बाबू (24) पुत्र राज देव मौर्य निवासी शिवदीन का पुरवा थाना सलोन के सर में गंभीर चोटे आई तथा पीछे बैठे दूल्हे के भाई लालबाबू (13) के भी गंभीर छोटे आई सूचना पर परशदेपुर चौकी प्रभारी नारायण कुशवाहा और डीह थानाध्यक्ष अनिल सिंह आनन फानन में घटना स्थल पर पहुचकर दोनों घायलों को सीएचसी डीह पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुचे दोनों घायलों में से डॉक्टरों ने श्याम बाबू को मृत घोषित कर दिया और दूसरे घायल को रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक श्याम बाबू अपने पीछे माता-पिता और दो बहनें और एक भाई को छोड़ कर गया है।चौकी प्रभारी नारायण कुमार कुशवाहा ने बताया की शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है और घायल को जिला अस्पताल रायबरेली भेज दिया गया है अभी तक मृतक के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई करी जाएगी।

अनुज मौर्य/शम्शी रिजवी रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest