25.1 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

औघड़ आश्रम के प्याऊ का हुआ उद्घाटन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। प्यासों को पानी पिलाने की मंशा से औघड़ भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, मुंशीगंज के तत्वाधान में इस साल भी मुकेश कम्प्यूटर्स के समक्ष निःशुल्क प्याऊ का भव्य शुभारम्भ किया गया। सर्वप्रथम अघोरेश्वर महाप्रभु के तैल चित्र पर मार्ल्यापण एवं पूजन-अर्चन आश्रम से पधारे पुजारी सुरेन्द्र द्वारा किया गया। रायबरेली शाखा के संयुक्त मन्त्री डॉ. शशांक द्विवेदी ने कहा कि इस प्रचण्ड गर्मी में प्यासों को पानी मिलाना बड़े यज्ञ से भी अच्छा फल देने वाला होता है। शाखा के व्यवस्थापक बृजेश सिंह ने आम लोगों, समाजसेवियों एवं स्वैच्छिक संस्थाओं का आवाहन किया है कि वे प्यासे मानव के लिए जगह-जगह प्याऊ स्थापित करें और पशु-पक्षियों के लिए अपने-अपने घरों पर एवं सार्वजनिक स्थलों पर जल और अन्न की यथासम्भव व्यवस्था करें। शाखा रायबरेली के सदस्य अभिषेक विक्रम सिंह ने कहा कि ईश्वर इस तरह की सेवा को स्वीकार करता है और मानव समाज की रक्षा करता है। शाखा रायबरेली के सदस्य राजन रस्तोगी ने बताया कि उक्त प्याऊ आश्रम के निर्देशन में पिछले पाँच वर्ष पूर्व शुरू हुआ है। तब से लगातार गर्मी के मौसम में संचालित हो रहा है। महेन्द्र बहादुर सिंह एडवोकेट ने कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह मानव सेवा के लिए विश्वविख्यात संस्था है। आश्रम द्वारा सिर्फ रायबरेली ही नहीं वरन् देश के अन्य प्रान्तों एवं जनपदों में इस तरह के प्याऊ एवं अन्न क्षेत्र आयोजित होते रहते हैं, जिसमें लाखों लोगां का कल्याण हो रहा है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आशुतोष सिंह, महेन्द्र सिंह भदौरिया, रमेश सिंह, वैभव तिवारी, श्याम सिंह, प्रदीप तिवारी, दिनेश गुप्ता, धीरज भदौरिया, रामशरन यादव, मो. शाकिब कुरैशी आदि लोग उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest