17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

एसडीएम डलमऊ के इस नेक कार्य की चारो तरफ हो रही सराहना

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

उप जिलाधिकारी ने गरीबों को बांटे कंबल

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ तहसील परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी डलमऊ सविता यादव ने क्षेत्र के गरीब और असहाय व्यक्तियों को कंबल बांटे । बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को जीना दुर्लभ हो गया है क्षेत्र के लोग अलाव के सहारे दिन रात काट कर रहे हैं वहीं सरकार की मंशा अनुरूप किसी की ठंड से मौत ना हो पाए इसके लिए तहसील प्रशासन को क्षेत्र के असहाय व गरीब व्यक्तियों को कंबल बांटने के लिए सरकार द्वारा कंबल दिए गए हैं जिनको पिछले कई दिनों से उप जिलाधिकारी सविता यादव क्षेत्र में भ्रमण कर गरीब असहाय व्यक्तियों को कंबल बांट रही हैं वही इस क्रम में शनिवार को तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी ने क्षेत्र से आए हुए गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को 35 कंबल वितरित किए इस अवसर पर तहसीलदार डलमऊ पति त्रिपाठी नायब तहसीलदार विनोद चौधरी कानूनगो एवं तहसील के कर्मचारी मौजूद रहे ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest