25.4 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

एक साथ आयोजित हुआ विदाई व अभिनन्दन समारोह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। अपनी कार्यशैली से क्षेत्र के अपराधियों पर नकेल कसने के साथ साथ आम आदमी के दिलो में अपनी जगह बनाने वाले कोतवाल लाल चंद सरोज का विदाई समारोह वा नवागंतुक कोतवाल अरुन कुमार सिंह का अभिनन्दन समारोह कोतवाली परिसर में पुलिस व जनता द्वारा भव्य रूप से किया गया। जिसमे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित आम नागरिकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

बताते चलें कि फरवरी माह में महराजगंज कोतवाली प्रभारी बने लाल चंद सरोज ने अपनी कार्यशैली से अपराधियों पर नकेल कस दी यही नही गौकसी गिरोह, नकली शराब , जाली नोट का कारोबार सहित नकली जीरा मामलो का ताबड़तोड़ खुलासा कर अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए। वहीं न्याय के लिए कोतवाली आए फरियादियों को सम्मान के साथ उचित न्याय दिलाकर जनता के दिलों में भी अपनी अच्छी पैठ बना ली। अचानक हुए ट्रांसफर की खबर पर क्षेत्र के लोगो व पुलिस ने कोतवाल लाल चंद सरोज का भव्य रूप से विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें अंगवस्त्र प्रतीक चिन्ह व उपहार देकर ससम्मान विदाई दी। वहीं नवागंतुक कोतवाल अरुण कुमार सिंह का भी अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। विदाई समारोह में प्रमुख रूप से महराजगंज प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित त्रिपाठी, सुभाष पांडे, सुशील पांडे , प्रेम जायसवाल, राजेश मिश्रा, ए के श्रीवास्तव , अमित सिंह, शिवम अवस्थी, आनन्द सिंह , टी पी यादव , पप्पू यादव, राघवेंद्र , संतोष सिंह , पवन साहू, अशोक यादव , नेहा मिश्रा के अलावा जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, ब्लाक प्रमुख सतेन्द्र सिंह , रवीराज सिंह , राम वरन , श्री साईनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील मौर्य , महामंत्री विमल रस्तोगी , सुधीर साहू , शाहे जमन, विनय गुप्ता, पवन साहू , बजरंग दल के प्रदीप श्रीमाली , सुरेश मौर्या, संतोष , मोनू , धीरज , राम समुझ करणी सेना के जिलाध्यक्ष ऋषि सिंह , अन्नू , सतीश , रत्नेश , अजीत सिंह , ग्राम प्रधान कुन्नू, संत कुमार चौधरी सहित दर्जनो प्रधान, उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह , जमुना प्रसाद त्रिपाठी, श्याम चंद यादव, शुभम् यादव, अशोक कुमार , विभाकर शुक्ला , हरि किशोर , डी पी सिंह सहित पुलिस स्टाप मौजूद रहा ।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest