26.2 C
Raebareli
Wednesday, March 4, 2026

ऊंचाहार क्षेत्र बना चोरो अड्डा जब मन हो तब करो चोरी क्योंकि यहाँ देखने वाला कोई नहीं

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। बीती रात चोरों ने दो दुकानों में सेंध लगाकर किया हजारों का माल पार।

चोरों के हौसले इतने इतने बुलंद है कि वह आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र के दुकानदार दहशत में हैं आखिर दुकानदार करे तो क्या करें पुलिस के हाथ चोरों के गिरेबान तक नहीं पहुंच रहे हैं मामला ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सवैया तिराहा का है जहां बीती रात चोरों ने दो दुकानों में पीछे से सेंध लगाकर नगदी समेत हजारों का सामान पार कर दिया जानकारी के अनुसार ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सवैया हसन के रहने वाले मोहम्मद जुबेर खान पुत्र समीम की सवैया तिराहा में आदिल फुटवेयर नाम से दुकान है जिसमें बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर दुकान से लगभग 8000 का सामान 250 की नकदी पार कर दी साथ ही जुबेर खान के बगल की स्थित फल की थोक दुकान चलाने वाले बिहार के रहने वाले अखिलेश की दुकान में भी पीछे से सेंध काटकर चोरों ने दुकान से 2000 की नगदी सहित लगभग 6000 का फल चोर उठा ले गए पीड़ित ने जब सुबह दुकान खोला तो उसे इस घटना के बारे में जानकारी हुई पीड़ित ने घटना की सूचना व तहरीर कोतवाली में दी आपको बता दें कि सवैया तिराहा में लगभग 1 साल से करीब आधा दर्जन चोरियां हो चुकी हैं मगर अभी तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हो सका है इसीलिए चोरों के हौसले बुलंद हैं जो आए दिन इस तरीके की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest