30 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

आदित्य सिंह हत्याकांड शामिल में दो अभियुक्त को रेलवे स्टेशन से भागते वक़्त पुलिस ने दबोचा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जनपद के थाना हरचन्दपुर क्षेत्र मे युवक आदित्य प्रताप सिंह उर्फ़ रवि सिंह के साथ मारपीट करके हत्या कर दी गयी थी,जिसमे अब सोमू ढाबा मालिक सुरेश यादव सहित 11 लोग जेल जा चुके है।जिनमे वेटर व सहयोगी शामिल है।आज हरचंदपुर पुलिस ने दो अन्य हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।अभी इसमे कई अन्य हत्यारोपी फरार चल रहे है । गिरफ्तार हत्यारोपियों में अतुल तिवारी पुत्र स्व0 रमेश चन्द्र तिवारी निवासी शोरा गंगागंज थाना हरचन्दपुर रायबरेली , हाल पता – मकान – ई – 162 इन्दिरा नगर थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली व सचिन कुमार सोनी उर्फ पवन सोनी पुत्र चन्द्रप्रकाश सोनी निवासी अवध ग्रामीण बैंक कस्बा सण्डीला थाना सण्डीला जनपद हरदोई , हाल पता – डी – 382 ब्लॉक – 24 काशीराम कॉलोनी खसपरी थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली है।

इन्हें मुखबिर खास की सूचना पर रेलवे स्टेशन रायबरेली थाना कोतवाली नगर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह थाना हरचन्द्रपुर जनपद रायबरेली, उ0नि0 अरविन्द्र कुमार मौर्य,उ0नि0 दीपक सिंह पटेल थाना हरचन्द्रपुर जनपद रायबरेली मयफोर्स शामिल रहे है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest