30.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार तीन लोगों को पहुँचाया अस्पताल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

खीरों (रायबरेली)।थाना क्षेत्र के रायबरेली कानपुर मार्ग के जगन्नाथगंज गांव के पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीन लोग घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों पहुंचाया जहां से एक की हालत गम्भीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के घाटमपुर थाना क्षेत्र के लौकहा निवासी जयप्रकाश (35) वर्ष अपने बेटे राज (4) वर्ष तथा अपनी भांजी रानी पुत्री नान्हू के साथ कानपुर से रायबरेली आ रहा था रविवार सुबह रायबरेली कानपुर मार्ग जगन्नाथगंज पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया जिसमें स्कूटी सवार सभी घायल हो गए लोगों ने घटना की जानकारी डायल हंड्रेड को दी पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों पहुंचाया जहां से रानी की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गए । प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिलते हैं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अनुज मौर्य/धर्मेंद्र भारती रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest