19.8 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

अधेड़ पर अज्ञात हमलावरों ने किया जानलेवा हमला

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। बीते देर रात्रि एक अधेड़ को अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से मार मार कर घायल कर दिया। अचेता अवस्था में देख राहगीरों ने अम्बुलेंस को फोन कर अस्पताल पहुंचाया। जहाँ पर चिकित्सकों ने उसे गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में घायल की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है ।

घटना कोतवाली क्षेत्र के जिहवा गांव के पास हरचंदपुर मोड़ की है । देर शाम गांव के ही बेचू 45 अपने घर को वापस आ रहा था जिस पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। और उसे अचेता अवस्था में छोड़कर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहाँ चिकित्सकों ने गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर किया है। वहीं घटना में घायल की पत्नी राम कुमारी की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है । कोतवाल लाल चंद सरोज ने बताया पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है घटना की जांच की जा रही है ।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest