36.4 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। कस्बे के शमशान घाट पर अज्ञात युवक का शव मिलने से उस समय हड़कंप मच गया जब शव दाह यात्री की भीड़ लगी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को डलमऊ कोतवाली कस्बे श्मशान घाट गंगा नदी के किनारे 25 से 30 वर्षीय युवक का शव गंगा नदी में उतराता दिखाई दिया। जिसके बाद घाट पर हड़कंप मच गया युवक नीली कलर की जींस की पेंट और लाल काली रंग की फुल टीशर्ट पहने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डलमऊ पुलिस को दी ।सूचना पाकर पहुंची घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के माध्यम से शव की शिनाख्त कराने लगी लेकिन जब शव की शिनाख्त नहीं हो सकी तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस का मानना है कि युवक का शव गंगा नदी में बहते हुए कहीं दूरदराज से आया है । जिसकी शिनाख्त कराने के लिए आसपास के क्षेत्रों एवं जनपदों के पुलिस कार्यालयों में मृतक युवक की फोटो भेज दी गई है। जल्दी ही शव की शिनाख्त हो जाएगी।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest