27.4 C
Raebareli
Monday, April 6, 2026

अखिलेश सिंह को श्रद्धांजलि देने रायबरेली पहुंचीं प्रियंका गांधी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यहां रेल कोच फैक्ट्री जाकर उसके निजीकरण के खिलाफ संघर्ष कर रहे कर्मचारियों से भी मुलाकात करेंगी. कांग्रेस पार्टी रायबरेली कोच फैक्ट्री के निजीकरण को लेकर लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर रही है.

रायबरेली से पूर्व कांग्रेस विधायक अखिलेश सिंह को श्रद्धांजलि देने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंच चुकी हैं. अखिलेश सिंह का 20 अगस्त को निधन हो गया था. इसके अलावा प्रियंका गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी. इधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंगलवार को रायबरेली के दौरे पर हैं. सीएम योगी यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने जा रहे हैं.

प्रियंका गांधी का कार्यक्रम

प्रियंका गांधी रेल कोच फैक्ट्री जाकर उसके निजीकरण के खिलाफ संघर्ष कर रहे कर्मचारियों से मुलाकात की. कांग्रेस पार्टी रायबरेली कोच फैक्ट्री के निजीकरण को लेकर लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर रही है. प्रियंका गांधी इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना होंगी जहां से हवाई मार्ग से शाम तक दिल्ली वापसी करेंगी.

बता दें कि रायबरेली कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है. इस इलाके में बीजेपी लगातार अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश कर रही है. दूसरी ओर सोनिया गांधी भले ही स्वास्थ्य कारणों से नियमित तौर पर यहां न आ सकें लेकिन उनकी बेटी प्रियंका लगातार रायबरेली के दौरे पर जाती रहती हैं. यहीं वजह है कि वह अखिलेश सिंह के निधन बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दुख बांटने के लिए वहां जा रही हैं.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest