34.7 C
Raebareli
Wednesday, March 4, 2026

अक्षरा सिंह के गाने की यूट्यूब पर धूम

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

भोजपुरी फिल्म जगत की सबसे महंगी अदाकारा अक्षरा सिंह ने अपनी अभिनय क्षमता से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना तो बनाया ही है, अब वह गायन में भी अपना लोहा मनवा रही हैं। अभिनय के अलावा, शौकिया तौर पर कभी-कभार एलबम में अपनी आवाज़ देने वाली अक्षरा सिंह ने सावन के महीने के लिए भगवान शिव की महिमा पर कांवर भजन गाया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है| वेब म्यूजि़क के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए कांवर भजन भाग जाइब ससुरा से को अन्य कांवर भजन की तुलना में ज्यादा  लोग सुन और पसंद कर रहे हैं। फिलहाल, वेब म्यूजिक ने इसका ऑडियो ही अपलोड किया है। अक्षरा सिंह के इस अलबम के संगीतकार घुंघरू हैं और गीतकार हैं मनोज मतलबी। इस गाने को अब तक पांच लाख से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। कुछ दिन पहले अक्षरा ने गायक व अभिनेता रितेश पांडे के साथ भी अलबम आया सावन झूम में अपनी आवाज दी थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था, यूट्यूब के बादशाह माने जाने वाले गायकों से कहीं ज्यादा अक्षरा सिंह की आवाज को लोग कांवर भजन में पसंद कर रहे हैं। अक्षरा सिंह ने हाल ही में खेसारी लाल अभिनीत एक फिल्म बलम जी लव यू में एक प्रोमोशन सॉन्ग गाया है।

 

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest