32.3 C
Raebareli
Saturday, April 4, 2026

अंजली मौर्य ने लगाई जानमाल की सुरक्षा की गुहार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के श्रीरामजानकी मंदिर के पुजारी की मौत के मामले में नामजद वीएन मौर्य की बेटी अंजली मौर्या ने जहां पुलिस अद्दीक्षक को पत्र देकर कालेज में तोड़-फोड़ करने का आरोप लगाकर मौनी महराज व उनके समर्थकों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। वहीं जिलाद्दिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर खुद की जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। डीएम को दिये गये शिकायती पत्र में अंजली मौर्या ने कहा कि वह इस मामले में अपने पिता व अन्य लोगों की पैरोकार है। कुछ अज्ञात लोग उसका पीछा कई दिनों से कर रहें हैं। उसने आशंका व्यक्त की है कि वह लोग उसे जानमाल का नुकसान पहुंचा सकते हैं। उसने डीएम से सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी को शिकायती पत्र देकर उसने मौनी बाबा पर कालेज की बाउन्ड्री आदि तोड़ने व स्टाफ पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने ने एसपी से मौनी महराज व उनके समर्थकों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest